1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: इन 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है आज का दिन, रहे सतर्क

शनिवार: इन 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है आज का दिन, रहे सतर्क

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Aug 18, 2017 02:48 pm IST

ग्रहों के राशि बदलने से वृष, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन वालों के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक जाएगा। जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं कमियों से लड़ने में आपकी सहायता करेंगी। कुछ खास कामों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप जो भी करेंगे खुद के दम पर करेंगे। ऑफिस में आज आपका ध्यान अपने काम पर कम और दूसरों के काम पर अधिक रहेगा। समझदारी और सावधानी से काम करेंगे, तो सफलता आपको जरूर मिलेगी। इस राशि के कारोबारी आज साझेदारी के काम से दूर रहें।

जो लोग राजनीति से जुड़े हैं आज आपकी मुलाकात पार्टी के किसी विशिष्ट व्यक्ति से हो सकती है । आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिये नियमित योग करना न भूलें।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका चंचल स्वभाव परेशानी की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनकी सलाह मानें। आज आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो प्लान कैंसल कर दीजिए। नुकसान हो सकता है कोई और परेशानी आ सकती है।

इस राशि के महिलाएं बाजार में आज ऐसी चीज़ पा लेंगी, जिसकी उन्हें काफी समय से तलाश थी। हालांकि इससे उनका थोड़ा बजट भी बिगड़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। करियर में बदलाव के लिये आज का दिन अच्छा है। किसी अनुभवी का परामर्श आपके फायदेमंद साबित होगा । पीपल के पेड़ पर सरसों का तेल चढ़ायें, परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल