1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: इन 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है आज का दिन, रहे सतर्क

शनिवार: इन 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है आज का दिन, रहे सतर्क

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Aug 18, 2017 02:48 pm IST

ग्रहों के राशि बदलने से वृष, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन वालों के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक जाएगा। जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज शनि प्रदोष व्रत है। इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करने से सभी कामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस सप्ताह सिंह और राहु ने भी राशि परिवर्तन किया है। जिसके कारण हर राशि में कोई न कोई प्रभान पड़ेगा। ग्रहों के राशि बदलने से वृष, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन वालों के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक जाएगा।  जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन जबरदस्त रहने वाला है। आज आपके विचारों में स्पष्टता आएगी जिससे कुछ मुद्दों पर आज आपको सफलता भी मिलेगी। जरूरी काम को निपटाने के लिए किसी भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। मार्केटिंग से लोगों को आज कोई बड़ा फायदा होगा साथ ही कुछ खास लोगों से आपको उपयोगी सलाह भी मिलेगी। .

संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा। स्वास्थ्य के लिये आज का दिन अनुकूल है। सेहत आज फिट रहेगी। आज लवमेट को पसंदीदा गिफ्ट दें। रिश्तों में मजबूती आयेगी।

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अच्छे कामों की शुरुआत माता-पिता के आर्शीवाद से करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज आपकी किसी खास व्यक्ति से अच्छी मुलाक़ात हो सकती है,भविष्य में इसका आपको लाभ मिलेगा। धनलाभ का कोई नया सोर्स आज आपको मिलेगा।

ऑफिस में आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। ऑफिस में आज उच्चाधिकारियों से आज अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे।  इस राशि के बच्चों को आज स्कूल के पुरुस्कार वितरण में सम्मानित किया जायेगा । आज वाहन को सुरक्षित जगह पार्क करना ठीक रहेगा।स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक है, सेहत अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल