1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि प्रदोष व्रत 19 को: शनिवार को ऐसे पूजा कर करें भगवान शिव और शनि को प्रसन्न

शनि प्रदोष व्रत 19 को: शनिवार को ऐसे पूजा कर करें भगवान शिव और शनि को प्रसन्न

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2017 01:02 pm IST,  Updated : Aug 18, 2017 01:02 pm IST

आज शनि प्रदोष व्रत है। प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। इस बार प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत कहा गया है। जानिए पूजा विधि और कथा के बारें में...

pradosh vrat- India TV Hindi
pradosh vrat

धर्म डेस्क: आज शनि प्रदोष व्रत है। प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाता है। इस बार प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत कहा गया है। प्रदोष व्रत हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस बार शनि प्रदोष व्रत शनिवार, 19 अगस्त 2017 को है।

माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते है। इतना ही नहीं शनि प्रदोष के दिन भगवान शिव की भी पूजा करना चाहिए। इससे आपको साढ़े साती से भी निजात मिलता है। शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्रत करने वाले व्यक्ति को दो गायों के दान के समान पुण्य मिलता है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि प्रदोष व्रत को रखने से आपको दो गायों को दान देने के समान पुण्य मिलता है। इस दिन व्रत रखने और शिव की आराधना करने पर भगवान की कृपा आप पर हमेशा रहती है। जिससे आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस व्रत करने से आप और आपका परिवार हमेशा आरोग्य रहता है। साथ ही आप की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े पूजा-विधि और व्रत कथा के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल