1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: इन 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है आज का दिन, रहे सतर्क

शनिवार: इन 5 राशियों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है आज का दिन, रहे सतर्क

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 18, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Aug 18, 2017 02:48 pm IST

ग्रहों के राशि बदलने से वृष, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन वालों के लिए अच्छा समय शुरू हो रहा है। वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक जाएगा। जानइए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आप खुद को दूसरों की नजरों में बेहतर साबित कर पाएंगे। आज किसी खास पर भरोसा अधिक हो सकता है। इस राशि के जो लोग बेटी के विवाह के कई दिन से परेशान थे।

आज उनकी किसी सुयोग्य वर से बातचीत फाइनल हो सकती है। आज आपको किसी बिजनेस डील के लिये घर से कहीं दूर जाना पड़ सकता है। किसी अच्छे क्लाइंट से बड़ा मुनाफे की उम्मीद बन रही है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी आ सकती है। आज आपको पड़ोसियों से बेहतर संबंध बनाने की जरुरत है। संकट की घड़ी में पड़ोसी आपके साथ खड़े रहेगें।  

मीन राशि
आज अपने कार्य के प्रति गतिशीलता बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे। किसी विवाद में पड़ने से बचें। आप उलझ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर कंट्रोल रखें। विरोधियों से सावधान रहें। ऑफिस में आज किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका आपको मिल सकता है। इस मौके का पूरा फायदा उठायें।

आज किसी मांगलिक कार्यों के लिये यात्रा कर सकते हैं। किसी नये मकान की खरीद के लिये आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका अधूरा सपना पूरा हो जायेगा। इस राशि के जोग लोग कला जगत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन प्रगतिपूर्ण है। कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल