1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार: इन 6 राशियों के लिए बुरा साबित होगा ये अशुभ नक्षत्र

शनिवार: इन 6 राशियों के लिए बुरा साबित होगा ये अशुभ नक्षत्र

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 22, 2017 07:31 am IST,  Updated : Jul 22, 2017 07:33 am IST

आज महाशिवरात्रि होने के साथ-साथ आर्द्रा नक्षत्र लगा हुआ है। जिसके कारण राहु की नजर हर राशि के ऊपर है। राहु ते इस नक्षत्र के कारण धनहानि, प्रापर्टी को लेकर, सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे काम की शुरुआत न करें

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज महाशिवरात्रि होने के साथ-साथ आर्द्रा नक्षत्र लगा हुआ है। जिसके कारण राहु की नजर हर राशि के ऊपर है। राहु ते इस नक्षत्र के कारण धनहानि, प्रापर्टी को लेकर, सेहत संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी अच्छे काम की शुरुआत न करें, तो आपके लिए बेहतर होगा। (करें शिव तांडव स्त्रोत के इन श्लोक का जाप, होगी हर इच्छा पूरी)

आज का दिन वृष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर और मीन राशियों के लिए थोड़ा कष्टदायक साबित हो सकता है। वहीं मेष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों पर इसका अशुभ असर बहुत कम ही रहेगा। इससे इन राशियों का दिन मिला-जुला रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि

आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको नये सिरे से शुरूआत करना पड़ सकती है। आपको पहले की योजना में फेरबदल करना होगा जिससे आप अपनी योजना को नये तरीके से आगे बढ़ा सकें। आज आपको किसी निजी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए भविष्य लाभदायक साबित होगी। (किचन में इन बातों का रखेंगे ध्यान तो नहीं आएंगी ये परेशानियां)

आज बिजनेस संबंधी मीटिंग में सफलता मिल सकती है। मन के मुताबिक परिणाम आ सकता है । मीटिंग में शामिल लोग आपकी बात से सहमत होंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी बात पर जीवनसाथी से नाराज़ हो सकते हैं। इससे मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप जीवनसाथी की ग़लतियों को नज़रअंदाज़ कर दें। अपना शांत स्वभाव बनाये रखें।

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज मैथ्स में आ रही दिक्कतें आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आज आपको खुद को फिट महसूस करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं।

वृष राशि
आज आपका मूड अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं । परिवार के सदस्य आज आपसे खुश रहेंगे। आप छोटे बहन-भाइयों को भी अपने साथ ले जाने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी समझदारी से लोगों के बीच खुद को अच्छा साबित कर पाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये आज का दिन अच्छा है।

आज आप एकाग्र मन से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पायेंगे। आज आपको किसी सबजेक्ट को समझने में आपके गुरूजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। संगीत के क्षेत्र में रिसर्च या अध्ययन को आगे बढ़ाना चाहते हों तो आज का दिन आपके लिये अच्छा है। आप विशेष संगीतज्ञों की मदद मिलेगी।

आज आपके पड़ोसियों व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा रहेगा। किसी ज़रूरी काम में पड़ोसी आपका बढ़-चढ़कर साथ देंगे। आज भविष्य में सेविंग के लिये प्लान बना सकते हैं,मकान ख़रीदने या शिफ्ट करने के बारे में सोच सकते हैं। इस काम के लिये दिन अच्छा है। आज के दिन गौ माता की सेवा करने से आपके लिये फायदेमंद होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल