1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

रविवार: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 03:04 pm IST

आज वामन और भुवनेश्वरी जयंती है। त्रिपुष्कर योग के दौरान किये गये शुभ कामों का तीन गुना फल मिलता है। आज सारे दिन सारी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा और सुबह 7 बजकर 45 मिनट से अगले सूर्योदय तक अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आज आपका कई दिनों से अटका काम बन जायेगा। आपके धैर्य की परीक्षा खत्म होगी। आप राहत की सांस लेंगे। आज आपके कामकाज और विचारों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी । आपके परिवार को आप पर गर्व महसूस होगा।

आज ऑफिस में काम जल्दी होने पर जल्दी ही घर पहुंचना अच्छा होगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बन जायेगा। आज आपके घर में नया मेहमान आ सकता है। परिवार में उत्सव का माहौल बन जायेगा। इस राशि के जातक स्नान के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें , स्थितियां सकारात्मक और बेहतर परिणाम देने वाली बनेगी।

मीन वालों
आज आप अपने काम से काम रखें। वाद-विवाद से बचकर रहें। ज़रूरी होने पर ही किसी को सलाह दें। किसी भी तरह की सामूहिक चर्चा में कम बोलना ही ठीक होगा।आज आप मानसिक थकान भी महसूस कर सकते  हैं। आपका आराम करना और ध्यान या योग करना अच्छा रहेगा। आज से आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में सुधार आयेगा। अचानक बढ़े खर्चे पूरे होने लगेंगे।

आज आप पड़ोसियों के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएं। पारिवारिक कामों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज आप गणेशजी को लड्डू का भोग लगायें। समय आपके अनुकूल रहेगा ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल