1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

रविवार: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2017 03:04 pm IST,  Updated : Sep 02, 2017 03:04 pm IST

आज वामन और भुवनेश्वरी जयंती है। त्रिपुष्कर योग के दौरान किये गये शुभ कामों का तीन गुना फल मिलता है। आज सारे दिन सारी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा और सुबह 7 बजकर 45 मिनट से अगले सूर्योदय तक अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज आपको किसी नयी जगह पर सैर का मौका मिल सकता है । विदेश टूर पर जाने की योजना भी सकती है। अगर आप किसी अच्छी कंपनी में जॉब की तलाश में हैं तो आज से नई शुरूआत कीजिये, जल्द ही आपको सफलता हासिल हो जायेगी।

दाम्पत्य जीवन में बढ़िया तालमेल बना रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से हंसी-खुशी का माहौल बन जायेगा। आज घर में बुज़ुर्ग मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अचानक सेहत बिगड़ने से चिंता बढ़ सकती है।  गाय को रोटी खिलाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा ।

मकर राशि
आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि वाले जो व्यक्ति लोहे का बिजनेस करते हैं आज उन्हें व्यापार में खासा फायदा हो सकता है। बिज़नेस में विस्तार होने के भी योग हैं। आज आपको कोई खोई हुई चीज़ वापस मिल सकती है। आज आप आपने व्यवहार में शालीनता बनाये रखें, आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने घर की छत पर चिड़ियों के लिये पानी रखना आपके लिये अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल