1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार: बन रहा है रवियोग, इन 5 राशियों के लाइफ में लाएगा खुशियां

रविवार: बन रहा है रवियोग, इन 5 राशियों के लाइफ में लाएगा खुशियां

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2017 06:44 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 07:25 am IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज सारे दिन और देर रात 11 बजकर 34 मिनट तक रवि योग रहेगा। इस योग के दौरान किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इसलिए हर राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कुछ ऐसी पॉज़िटिव बातें सामने आएंगी जिनके होने की आपको उम्मीद नहीं होगी। आपके कुछ ऐसे काम बन जाएंगे, जिनकी आपको बहुत समय से प्रतीक्षा थी। आपकी जीवनशैली और आपका सामाजिक दायरा दोनों ही बेहतर चल रहे हैं।

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। दूसरों की सहायता करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा भी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ कदम से कदम बढाकर चलने का ये एक अच्छा समय है। प्रगति की ओर कदम अग्रसर है।

आज किसी काम के बन जाने से खुश होकर घर में उसका आनंद मना सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिये भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम के सौदे और निवेश में भी लाभ होने के योग हैं। निवेश करते समय सलाह से काम अवश्य करें।

आज नई ज़मीन,प्लॉट या फ्लैट की बुकिंग के लिये भी दिन अच्छा है। विवाहित आज पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जायेंगे। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए समय से भोजन करें, फायदा जरूर होगा। लवमेट आज घूमने के लिये लॉग ड्राइव पर जायेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक रहेगा। इस राशि के लोगों को आज अपने बच्चों को मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलने से वे तरक्की की ओर अग्रसर होंगे औऱ आपका नाम रोशन करेंगे।
 
आज कुछ नये लोगों से आपकी मुलाकात होगी। ऑफिस में किसी व्यक्ति से संबंध अच्छे हो जाएंगे। आज कुछ काम पूरा होने में कई दिक्कतें आएंगी, जिससे आज आपको तनाव महसूस होगा।

आप प्लानिंग बनाकर काम निपटाने की कोशिशें भी करेंगे लेकिन असफलता हाथ लग सकती है। दूसरों से राय लेने से परेशानियों का समाधान भी मिल सकता है। वाहनों से सावधान रहने की जरूरत है। आज पुराने दुश्मनों के साथ नया विवाद खड़ा हो सकता है। आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। सुबह 5 बार बम-बम भोले बोलें। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी ।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल