1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. रविवार: बन रहा है रवियोग, इन 5 राशियों के लाइफ में लाएगा खुशियां

रविवार: बन रहा है रवियोग, इन 5 राशियों के लाइफ में लाएगा खुशियां

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2017 06:44 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 07:25 am IST

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज सारे दिन और देर रात 11 बजकर 34 मिनट तक रवि योग रहेगा। इस योग के दौरान किए गए सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इसलिए हर राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्पष्ट विचारों और संकल्प की वजह से आपको सफलता भी मिलेगी। आप लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। इस राशि के जो लोग फील्ड वर्क से जुड़े हैं। आज उन्हें अपने काम में सावधान रहने की ज़रूत है।

आज विरोधी आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज परिवार से जुड़ी कोई खास खबर आपको मिलेगी जिससे का घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। आज किसी रोग के उपचार के लिये आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने की ज़रूरत महसूस होगी। आप समय पर उपचार की तरफ ध्यान दें। आपके लिये बेहतर होगा। छात्र आज एकाग्र होकर अपना होमवर्क और टेस्ट काम पूरा करने में सफल रहेंगे।

आज किसी विषय को समझने के लिये अपने टीचर्स के साथ खुलकर बात करें। समाधान निकल जाएगा। आप क्लास में दूसरों से बेहतर करने लगेंगे। लवमेट आज शिवजी की प्रतिमा को फूलों की माला अर्पित करें।

मकर राशि
आज का ठीक रहने वाला है। आज आप सौंदर्य प्रसाधनों पर निवेश करेंगे तो काफ़ी धनलाभ होगा। आज ऑफिस में अपने कामों के लिए किसी करीबी सहकर्मी की मदद मिलेगी। आपका समय बचेगा, जिसका उपयोग आप ज़रूरी कॉरस्पेंडेस निपटाने और पेंडिग काम को पूरा करने में करेंगे। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े है, उनके लिये आज का दिन अच्छा है। परफॉरमेंस और प्रगति के नए अवसर मिलने के योग हैं। कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट आपके नए शोज़ को आगे बढ़ाएगा।

आज आपको परिवार से जुड़े किसी आयोजन में महंगा गिफ्ट देने की ज़रूरत पड़ सकती है। आपका गिफ्ट देना अच्छा रहेगा। संबंध मज़बूत होंगे। व्यवहार काम आएगा। अध्यापक वर्ग के लिये आज का दिन अच्छा है।

आज अध्यापन के क्षेत्र में प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। रिसर्च या लेखन से जुड़े किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ने प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। अच्छी सेहत के लिये खाने के बाद ताजे फलों का रस पीयें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल