1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: बन रहा है रवियोग, इन 8 राशियों को मिलेगा इनकम में फायदा

गुरुवार: बन रहा है रवियोग, इन 8 राशियों को मिलेगा इनकम में फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2017 07:08 am IST,  Updated : May 18, 2017 07:10 am IST

मकर राशि का चंद्रमा शनि और केतु के बीच में रहेगा। पाप ग्रहों के साथ चंद्रमा का द्विर्द्वादश योग बनने के कारण मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

horoscope
horoscope

मिथुन राशि
आज बिजनेस में नए सौदे होंगे। रोजगार के मामले में दिन अच्छा है। इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी या कोई काम मिल सकता है। स्टूडेंट्स को दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी भी काम में संकोच न करें और हाथ आए मौके न जाने दे। उससे आपको ही फायदा होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

आपको आज सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा| अधिक पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। कोई मांगलिक काम भी पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका आकर्षण बढ़ा हुआ रहेगा।

आज महिलाओं को आज किसी कार्य में पार्टनर से सहयोग मिलेगा। आज आपको स्फूर्ति महसूस होगी दिन ताजगी भरा रहेगा प्रसन्नता रहेगी। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम के कार्यों को टालें।

कर्क राशि
आज जिस काम से आपने कई उम्मीदें जोड़ रखी थीं, आज आपको उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। बड़ी योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी शुरू होगा। कोई संवेदनशील जानकारी आपको मिल सकती है। इंटरव्यू में आपका कॉन्फिडेंस अच्छा रहेगा।

ऑफिस समस्याओं का समाधान आपको अचानक आज मिल सकता है साथ ही ऑफिस या फील्ड की स्थितियां धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। आज आप उन विषयों पर ध्यान दें, जिनसे आपको खुशी मिलती हो। बिजनेस में फायदा मिल सकता है।

आज आप संतान पर ध्यान देंगे सेहत सामान्य रहेगी। लव पार्टनर से कुछ गलतफहमियां हो सकती है बेहतर होगा, पार्टनर के साथ हल्की-फुल्की बातें करें। लोगो से  नए चैलेंज लेने या किसी उलझे हुए मामले में पड़ने से पहले अच्छे से विचार कर लें।

सिंह राशि
आज सितारे आपके साथ हैं। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरु करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। दोस्तों की मदद से किसी खास काम को निपटाने की योजना बन सकती है।

रूटीन लाइफ में आपके साथ कुछ नया भी हो सकता है। आज किसी जगह चुप रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप में सहनशक्ति भी ज्यादा रहेगी। कोई भी काम में सावधानी से निपटा लेंगे। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर काम करेंगे, इसका फायदा आपको आने वाले दिनों में होगा।

आज ऑफिस के काम में एकाग्रता के दम पर आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं अपने टारगेट पर कॉन्सन्ट्रेट करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से बिगड़े हुए मामले सुलझ जाएंगे|

कन्या राशि
आज कारोबार में एक्स्ट्रा इनकम के मौके मिल सकते हैं नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम का लोड ज्यादा होगा, लेकिन जरूरी सहयोग भी मिलेगा आप अपने कामों से अधिकारियों की नजर में उठ जाएंगे।

आज स्टूडेंट्स को भी सफलता मिल सकती है। थोड़ा समय अकेले में बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार का कोई खास मामला भी निपटाना पड़ेगा। घर-परिवार और ऑफिस के सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। यात्रा और वाहन के मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। दुश्मनों पर जीत हासिल होगी।

बिजनेस में नई योजना बन सकती है। रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। गले में परेशानी होगी क्योंकि मौसम में बदलाव होने से रोग हो सकते हैं। अपनी उम्र से बड़े व्यक्ति को दही बड़े खिलाएं।

तुला राशि
आज निवेश का कोई ऐसा ऑफर भी आपको मिल सकता है जिससे आपको भविष्य में बड़ा फायदा होगा। आपको ऑफिस में एक्स्ट्रा काम के लिए एक्स्ट्रा वेतन या कोई एडवांटेज भी दिया जा सकता है। आपकी जिम्मेदारियां निश्चित तौर पर बढ़ सकती है। जिनको आप अच्छे से निभा लेंगे और उसका फायदा भी आपको मिलेगा।

आप पर और आपके कामकाज पर लोगों का पूरा ध्यान रहेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। रचनात्मक काम और नए विचारों के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। कोई अनजाना सहयोग आपके काम पूरे करवा सकता है। पैसों से जुड़े किसी बड़े फैसले का सुखद परिणाम भी आपको मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। बड़ के पत्ते पर काजल लगा कर पानी में बहा दें|

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल