1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: 3 शुभ योग, इन राशि के जातकों की बदल जाएगी आज किस्मत

गुरुवार: 3 शुभ योग, इन राशि के जातकों की बदल जाएगी आज किस्मत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2017 07:35 am IST,  Updated : Aug 24, 2017 07:35 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ 3 शुभ योग लग रहे है। गजकेसरी, मातंग और साध्य नाम के ये शुभ योग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले जातकों के आज नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। दोपहर बाद काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी काम को पूरा करने या किसी गुत्थी को सुलझाने में तनाव बढ़ सकता है। आप धैर्य से काम लें। पारिवारिक मामलों में भाई-बंधुओं की सहायता लेना ठीक रहेगा।

आज आप पुराने विवाद से बचें। शत्रु पक्ष से दूरिया बनाकर चलें। परिवार और माता-पिता के साथ तालमेल बिठाकर चलें। ज़मीन जायदाद से जुड़े मामलों को आज टाल दें। कोर्ट के मामले में किसी अच्छे वकील की सलाह ज़रूर लें। मन शांत रखने के लिये समय निकालकर किसी पसंद के धार्मिक स्थान पर अवश्य जायें। मन को शांति मिलेगी।  

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। मन में कई तरह के विचार आते रहेंगे। कुछ मनचाहे परिणाम भी मिलने के योग बन रहे हैं। आप सोच समझकर फैसले करेंगे। लाभ होगा। आज आपकी किसी आयोजन में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिये अच्छी रहेगी।

किसी अहम मसले का हल निकल जायेगा। मदद भी मिलेगी। आज आप छोटे भाई की किसी काम में मदद करेंगे। भाई का परिवार आपके सहयो से प्रसन्न होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। बदलते मौसम में आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल