1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार: 3 शुभ योग, इन राशि के जातकों की बदल जाएगी आज किस्मत

गुरुवार: 3 शुभ योग, इन राशि के जातकों की बदल जाएगी आज किस्मत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 24, 2017 07:35 am IST,  Updated : Aug 24, 2017 07:35 am IST

आज गुरुवार होने के साथ-साथ 3 शुभ योग लग रहे है। गजकेसरी, मातंग और साध्य नाम के ये शुभ योग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले जातकों के आज नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आपको कार्यक्षमता के अनुरूप सफलता मिलेगी। धनलाभ के नये मौके मिलेंगे जिसके लिये आप कुछ नये तरीके अपना की कोशिश भी करेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने की कोशिश में हैं, उनके प्रयासों का आज नतीजा मिल सकता है।

किसी मनचाही कंपनी से ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिये समय अच्छा है। किसी अच्छे गुरू का मार्गर्दशन मिलेगा। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। महिलाएं आज घर की किसी ज़रूरी चीज़ की खरीदारी से खुश होंगी।आज उनके बजट के मुताबिक, काम बन जायेगा।    

मकर राशि
आज आपका दिन कुछ महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्लानिंग में गुज़र सकता है। आपको योजना के व्यावहारिक पक्षों के बारे में विचार करना होगा। जानकारों की सलाह ज़रूरी होगी। वरना अच्छे इरादों के बावजूद काम आगे बढ़ा पाने में मुश्किल हो सकती है। इस राशि के चिकित्सक आज जरूरतमंदों का निशुल्क इलाज करेंगे तो उनके प्रोफेशन में लाभकारी बदलाव आएंगे।

आज आपकी जीवनशैली में बदलाव होने के योग हैं। अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिये आपका सुबह सैर पर जाना और व्यायाम करते रहना जरूरी होगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल