1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनि कर रहा है धन राशि में प्रवेश, जून तक बचकर रहें ये 6 राशियां

शनि कर रहा है धन राशि में प्रवेश, जून तक बचकर रहें ये 6 राशियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2017 07:05 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 07:05 pm IST

आज धर्मराज दशमी है। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शनि देव धनु राशि में वक्री हो जायेंगे जोकि 22 जून को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए आज आपका दिन कैसा बीतेगा...

सिंह
सिंह

सिंह राशि
इस राशि के जातक आज नौकरीपेशा लोगों को कंपनी या सरकार की तरफ से एक्स्ट्रा भत्ते या रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज रिश्तेदार और दोस्तों से भी पैसों की मदद मिलेगी। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोग आज सावधान रहें आपकी योजनाएं या गुप्त जानकारियां उजागर हो सकती है।

आज आप पैसों को मूल्यवान धातुओं और प्रॉपर्टी में बदलने का विचार भी बना सकते हैं। अपने काम और प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर ध्यान दें, आज अपने ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है जिसे आप करने में काफी मेहनत करेंगे।

छात्रों को कॉम्पिटीशन और डिपार्टमेंटल एग्जाम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के लोग अपनी सेहत सुधारने के लिए आप फिजियोथैरेपी और एक्युप्रेशर जैसी पद्धतियों का उपयोग कर सकते हैं इससे आपको फायदा होगा। लडडू अथवा बूंदी का प्रसाद किसी धर्मस्थान में बांटने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल