1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज इन 5 राशि के जातक रहे बचकर, हो सकता है धनहानि और विवाद

बुधवार: आज इन 5 राशि के जातक रहे बचकर, हो सकता है धनहानि और विवाद

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2017 07:39 am IST,  Updated : Jul 26, 2017 09:34 am IST

आज पूवाफाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण स्थिर योग बन रहा है। जिसका फायदा मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों का मिलेगा। इसके साथ ही मेष, वृष, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आज स्थिति को देखते हुये पहले से बनी रणनीति को लागू करें। किसी जरूरी काम को पूरा करने में बड़ी बहन की हेल्प मिल सकती है। सभी काम समय से पूरा हो जायेगा।

आज अधिक समय परिवारवालों के साथ गुजारेंगें। दोपहर तक फोन पर किसी पुराने मित्र से बात कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग आज अपना दायरा बढ़ाने के लिये नई पहल करेंगें। जिससे सफलता जरूर मिलेगी। कुछ एक्स्ट्रा धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है।

रुके हुए कामों को शुरू करने में आज आपका सेंस ऑफ ह्यूमर काम आयेगा। बिजनेस में बढ़ोत्तरी होनी तय हैं ।आपके विचारों को सम्मान भी मिलेगा। अचानक फायदा भी होगा और काम भी पूरे हो सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने के लिये जायेंगें। जीवनसाथी को टाइम अधिक देने से रिश्तों में मजबूती आयेगी। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें आज विवाह के नये अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में आज कोई बड़ी डील हांथ से निकल सकती है। एक डील जाने के बाद दूसरी कोई बड़ी डील आपको मिल जायेगी। इस राशि के विवाहित आज पारिवारिक मामलों से थोड़ा परेशान होंगे,तनाव भी बढ़ा सकता है। इस राशि के पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन फायदा लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आज का दिन शुभ है।

होमवर्क पूरा न करने से बच्चों को आज ट्यूशन टीचर्स से डांट पड़ सकती है। इससे बचने के लिये सभी होमवर्क टाइम से पूरा कर लें। लवमेट आज कहीं घूमने का जा रहे हैं तो अपने साथ पानी की बोतल जरूर लें जायें। हो सके तो साथ में खाने-पीने का सामान भी जरूर ले जायें। दूसरों से बात करते समय उनके बातों को ध्यान से सुनिये। कोई जरूरी इनफॉरमेंशन आपको मिल सकती है। गणेश जी को मिश्री का भोग लगाने से रूका हुआ सभी काम पूरा हो जायेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल