1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज इन 5 राशि के जातक रहे बचकर, हो सकता है धनहानि और विवाद

बुधवार: आज इन 5 राशि के जातक रहे बचकर, हो सकता है धनहानि और विवाद

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2017 07:39 am IST,  Updated : Jul 26, 2017 09:34 am IST

आज पूवाफाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण स्थिर योग बन रहा है। जिसका फायदा मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों का मिलेगा। इसके साथ ही मेष, वृष, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: आज मधुस्रवा  हरियाली तीज और विनायक चतुर्थी है। मधुस्रवा हरियाली तीज को छोटी तीज भी कहा जाता है। विवाहित महिलाएं इस व्रत को अपने सुखी विवाहित जीवन की कामना के लिए करती हैं। (नागपंचमी 27 को: इस बार बन रहा है विशेष संयोग, ऐसे करें पूजा)

सावन का महीना चल रहा है। इसके साथ ही आज पूवाफाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण स्थिर योग बन रहा है। जिसका फायदा  मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों का मिलेगा। इसके साथ ही मेष, वृष, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को  थोड़ा संभलकर रहना होगा। नहीं तो धनहानि या फिर किसी से विवाद हो सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। (चाहते हैं हो जाएं जल्द शादी, तो अपनाएं ये आसान से टोटके)

मेष राशि

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज धनलाभ होने वाला है। किसी नये काम को शुरू करने के लिये आज का दिन ठीक है। घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि की जो महिलायें प्रेग्नेंट हैं, आज उनके घर के आंगन में किलकारी गुजेंने वाली। घर में खुशी का माहौल बनेगा। लोगों का बधाईयां देने का तांता दिनभर लगा रहेगा। शाम को घर में छोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षाओं से रिलेटेड कोई शुभ समाचार जानकारी मिलने वाली है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट आज किसी नयी पिकनिक स्पॉट पर घूमने के लिये जायेंगें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। सुबह-सुबह नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी

वृष राशि

 

आज आपका मन आध्यात्म की तरफ अधिक लगा रहेगा। पिछला कोई अधूरा काम पूरा करने के लिये आज आध्यात्मिक उपायों का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको फायदा जरूर होगा। इस राशि के विवाहितों को आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आज अपने पार्टनर के प्यार और स्नेह को पहचानने की जरूरत है। छोटे-छोटे कामों में सहयोग मिलता रहेगा इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बेहतरीन है । कोई जरूरी केस में आज आपकोजीत मिलने वाली है। अगर आप व्यसाय को बढ़ाने के लिये कोई बदलाव करना आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। आज आप कुछ नये संपर्क बनायेंगे जो आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगी। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा। अच्छी सेहत के लिये आज ताजे फलों का रस पीयें फायदा जरूर होगा। पीले फूल को हल्दी में भिगोकर लक्ष्मी जी को चढ़ायें घर में खुशियां बनी रहेंगी ।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल