1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: आज इन 5 राशि के जातक रहे बचकर, हो सकता है धनहानि और विवाद

बुधवार: आज इन 5 राशि के जातक रहे बचकर, हो सकता है धनहानि और विवाद

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2017 07:39 am IST,  Updated : Jul 26, 2017 09:34 am IST

आज पूवाफाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण स्थिर योग बन रहा है। जिसका फायदा मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों का मिलेगा। इसके साथ ही मेष, वृष, कन्या, मकर और मीन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आज आपमें बनी रहेगी। दफ्तर में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। स्टॉफ के सभी लोगों से स्नेह मिलेगा। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

किसी नयी जमीन को खरिदने में आ रही दिक्कतें आज समाप्त हो जायेगी। निजी काम सेयात्रा की करना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद साबित होगी। इससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। संतान पक्ष से आज आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। जिसे सुनकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

दोस्तों संग पार्टी में इधर-उधर का खाने से स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। बेहतर होगा की आज कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा चीजें न खायें। नियमित वर्कआउट करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज किसी मंहगी बाइक को खरीदने शोरूम जायेंगें, लेकिन अंतिम समय में प्लान कैंसल हो जायेगा । आज मां दुर्गा को मेंहदी चढ़ाने से आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी ।

कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज खुद की आलोचना करने से बचें आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। उधार मांगने वाले लोगों को आज आप नजरअंदाज करें। इस राशि के विवाहितों को आज कुछ अच्छा सरप्राइज मिलने वाला है। जिसे पाकर आप खुश हो जायेंगें।

छात्र आज अपनी क्षमताओं को बढ़ाकर करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं। लोहे का बिजनेस कर रहे लोगों को आज कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने वाली है। अपनी अच्छाईयों को निखारकर उसे और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगें तो सफलता जरूर हासिल होगी।

आज विवादों में उलझने से बचें । वरना बनता हुआ काम प्रभावित हो सकता है। आज आप स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। तली चीज़ें एवॉएड करें। लवमेट आज जरूरतमंद को कपड़े दान करें तो रिश्तों में मजबूती आयेगी। घर की छत पर पक्षियों को पीने के लिये कटोरे में पानी रखें। घर में खुशियां आयेंगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल