1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

बुधवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2017 07:33 am IST,  Updated : Jun 07, 2017 07:35 am IST

आज विशाखा नक्षत्र से धाता और सूर्य-चंद्रमा की चाल से शिवा योग बन रहा है। ये दो शुभ योग होने के कारण कुछ राशियों के लिए लकी साबित होगा आज का दिन। आज का दिन मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। जानिए और राशियों का कै

horoscope
horoscope

कन्या राशि
आप नया बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन ठीक है। इस राशि वाले स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आज का दिन अविवाहित लोगों के लिए शुभ कहा जा सकता है। विवाह के प्रस्ताव तो आएंगे ही उनके सकारात्मक नतीजे भी मिल सकते हैं।

आज आप समझदारी से कई काम निपटाने की कोशिश करेंगे। थोड़ा धैर्य और खुद पर कंट्रोल रखने से आप सफल भी हो सकते हैं। आज आप ड्राविंग करते वक्त फ़ोन पर बात न करे तो आपके लिए अच्छा होगा। आज आप नयावहान खरीद सकते है आपको अपनी मन पसंद कलर की गाड़ी मिल सकती है। कला क्षेत्र में रुचि रहेगी। जोखिम और जवाबदारी के काम टाल देंगे तो शांति से दिन बीतेगा।

तुला राशि
आज आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की इसलिएअपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में मिठास भर सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर पर सोना या पीला धागा धारण करें। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे।

मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज आपके दोस्त व परिजन आपकी हर तरह से मदद करने को तैयार हैं।बीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल