1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

बुधवार: बन रहे है 2 शुभ योग, इन 8 राशियों को मिलेगा बिजनेस, नौकरी में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2017 07:33 am IST,  Updated : Jun 07, 2017 07:35 am IST

आज विशाखा नक्षत्र से धाता और सूर्य-चंद्रमा की चाल से शिवा योग बन रहा है। ये दो शुभ योग होने के कारण कुछ राशियों के लिए लकी साबित होगा आज का दिन। आज का दिन मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। जानिए और राशियों का कै

horoscope
horoscope

वृश्चिक राशि
आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल सकते हैं। आज किसी को पैसा उधार देने से बचें वरना आपका पैसा फस सकता है। कानूनी विषय पढ़ने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है| सेविंग करने या बैंक बैलेंस बढ़ाने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है।

नौकरी में सैलरी बढवाने के लिए बॉस या अधिकारियों को कैसे खुश किया जाए इस बात पर ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन में मिठासरखने की कोशिश करें। जीवनसाथी को समय दें और उसकी भावनाओं को समझने की भी कोशिश करें।

लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

धनु राशि
आज लेखा शास्त्र के व्यक्ति नौकरी में बदलाव ला सकते हैं, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आप अपने रूटीन में साकारात्मक बदलाव करेगें तो निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग में आकर्षक बनाएगा।

आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने क लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आज मेडिटेशन करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

आज नए दोस्त बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें तभी दोस्ती का हाथ बढ़ाये। आज यात्रा आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। सुबह उठते ही मुंह व बालों को गीला करके सूरज के सामने जाना व 11 बार ओम का उच्चारण करना स्वास्थ्य लाभ के लिए अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल