1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार का दिन बन रहा है उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

सोमवार का दिन बन रहा है उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 06:30 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज के दिन विभिन्न राशि वालों को कुछ उपाय भी करने चाहिए। तो आज के दिन की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार आपको कौन-से उपाय करने होंगे, साथ ही आपको विशेष फलों की प्राप्ति कैसे होगी

uttara phalguni nakshatra on 10 september 2018
uttara phalguni nakshatra on 10 september 2018

कुंभ राशि
आज के दिन की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार आप किसी मन्दिर के पुजारी का आशीर्वाद लें। वहीं अगर किसी कारणवश आपके प्रेम विवाह में अड़चनें आ रही हैं, तो मन्दिर के पुजारी का आशीर्वाद लेने के साथ ही उस मन्दिर में तांबे की कोई चीज़ भी दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों से आपको जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि
आज के दिन की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार आप अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करें। वहीं अगर आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाना चाहते हैं तो आज के दिन अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करने के साथ ही सूर्यदेव के इस मंत्र का 21 बार जाप करें | मंत्र इस प्रकार है - ‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।‘आज के दिन ऐसा करने से आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाने में कामयाब होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल