1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ रवियोग, राशिनुसार करें ये काम तो होगी हर मुराद पूरी

गुरुवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ रवियोग, राशिनुसार करें ये काम तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2018 05:19 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 05:19 pm IST

गुरु शनि के मित्रों की श्रेणी में आते हैं। अतः आज के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, सुकर्मा योग और गुरुवार के दौरान शनिदेव की उपासना करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी, साथ ही आपके सभी काम बनेंगे। तो आज के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति होती है..

Uttarabhadra nakshatra
Uttarabhadra nakshatra

सिंह राशि
अगर आप समाज में यश और सम्मान पाना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए और फिर शनिदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।
आज के दिन आपको इस मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए। आज के दिन शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से समाज में आपको यश और सम्मान की प्राप्ति होगी

कन्या राशि
अगर आपको पैतृक जमीन जायदाद से संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिये आज के दिन आपको आटे का दीपक बनाना चाहिए और उसमें सरसों का तेल डालकर, बाती लगाकर शनिदेव के आगे जलाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको पैतृक जमीन जायदाद संबंधी जो भी परेशानी आ रही हैं, उनसे आप जल्द ही बाहर निकल जायेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल