1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 अप्रैल का दिन बहुत ही खास, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

12 अप्रैल का दिन बहुत ही खास, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 07:12 pm IST

वरूथिनी एकादशी  2018: गुरुवार के दिन एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। अगर आपका प्रेम-विवाह अटका हुआ है, तो जल्दी ही आपके काम बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।  जानिए राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ..

Varuthini ekadashi 2018
Varuthini ekadashi 2018

मिथुन राशि
अगर किसी कारणवश आपके प्रेम विवाह में लंबे समय से अड़चनें आ रही हैं या आपका साथी ही अभी शादी के लिये तैयार नहीं है तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान को प्रणाम करके, आसन बिछाकर बैठ जायें और 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय नमः ' मंत्र का 108 बार जाप करें। साथ ही जाप पूरा होने के बाद भगवान को सफेद पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से आपके प्रेम विवाह में आ रही सारी अड़चनें जल्द से जल्द दूर होंगी और आपको अपने लवमेट का पूरा साथ मिलेगा।

कर्क राशि
अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत करना चाहते हैं तो आज के दिन सुबह के समय स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें। अगर आपके पास पहनने के लिये कोई पीला वस्त्र नहीं है तो एक पीला रूमाल अपनी जेब में रख लें। उसके बाद गुड़ और चने की दाल का भगवान को भोग लगाएं। बाद में प्रसाद के रूप में गुड़ और चना सबमें बांट दें और स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद ग्रहण करें। इससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल