1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 अप्रैल का दिन बहुत ही खास, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

12 अप्रैल का दिन बहुत ही खास, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 07:12 pm IST

वरूथिनी एकादशी  2018: गुरुवार के दिन एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। अगर आपका प्रेम-विवाह अटका हुआ है, तो जल्दी ही आपके काम बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।  जानिए राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ..

Varuthini ekadashi 2018
Varuthini ekadashi 2018

धनु राशि
अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिये आज के दिन भगवान को एक गोला, यानी सूखा नारियल अर्पित करें। बाद में उस सूखे नारियल को वहां से उठाकर अपने पास रख लें और जब भी आपको समय मिले उस गोले को घिसकर, उसमें शक्कर मिलाकर उसकी बर्फी बना लें। अब बनी हुई बर्फी में से दो बर्फी निकालकर गाय को खिला दें और बाकी अपने परिवार के सब सदस्यों में बांट दें, लेकिन अगर आप बर्फी नहीं बना सकते तो ऐसे ही घिसे हुए गोले में शक्कर और थोड़ा-सा घी मिलाकर गाय को खिला दें और परिवार के सब सदस्यों को भी वही प्रसाद के रूप में दे दें। ऐसा करने से आपके साथ-साथ आपके पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

मकर राशि
अगर आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति रुखा-रुखा रहता है और आप दोनों के बीच सीधे मुंह बात तक नहीं होती है, तो आज के दिन श्री विष्णु मन्दिर में जाकर शहद की शीशी दान करें और भगवान के आगे घी का दीपक जलाकर 'ऊँ नमो नारायणाय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति जल्द ही अच्छा हो जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल