1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 अप्रैल का दिन बहुत ही खास, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

12 अप्रैल का दिन बहुत ही खास, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 11, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 07:12 pm IST

वरूथिनी एकादशी  2018: गुरुवार के दिन एकादशी के दिन श्री विष्णु की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे, आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। अगर आपका प्रेम-विवाह अटका हुआ है, तो जल्दी ही आपके काम बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा।  जानिए राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ..

Varuthini ekadashi 2018
Varuthini ekadashi 2018

कुंभ राशि
अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज के दिन श्री हरि का नाम लेकर सुबह स्नान के वक्त अपने बच्चों के पानी में एक चुटकी हल्दी डाल दें और बच्चों को उस पानी से नहाने के लिए कहें। आप चाहें तो अपनी अच्छी सेहत के लिए भी अपने स्नान के पानी में हल्दी डालकर नहा सकते हैं। ऐसा करने से आपका और आपके बच्चों, दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन राशि
अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिये आज के दिन भगवान श्री विष्णु को दो हल्दी की गांठ अर्पित करें। बाद में उन हल्दी को वहां से उठाकर, पानी की सहायता से घिसकर एक कटोरी में रख लें और प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद उस हल्दी का टीका परिवार के सब सदस्यों को लगाएं। ऐसा करने से आपके परिवार की सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल