1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: पति-पत्नी मनमुटाव से बचना चाहते हैं तो कभी ना बनवाएं आग्नेय कोण में बेडरुम

Vastu Tips: पति-पत्नी मनमुटाव से बचना चाहते हैं तो कभी ना बनवाएं आग्नेय कोण में बेडरुम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2019 06:33 am IST,  Updated : Nov 02, 2019 11:40 am IST

जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से किस दिशा में बेडरुम का निर्माण कराता है पति-पत्नी के बीच झगड़ा।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु के अनुसार बेडरुम।

वास्तु शास्त्रमें आज हम बात करेंगे शयनकक्ष के बारे में। पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े होते रहते है। कभी बच्चों की वजह से, कभी बड़ों की वजह से तो कभी खुद की वजह से, लेकिन वास्तु शास्त्र में इनके अलावा शयनकक्ष की दिशा भी पति-पत्नी के बीच नोंक-झोक के लिये जिम्मेदार होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी का शयनकक्ष कभी भी आग्नेय कोण में नहीं होना चाहिए। इस कोण में कमरा होने से पति-पत्नी के बीच बिना वजह कलह होती रहती है। जिससे दोनों के बीच मनमुटाव रहता है। दोनों बस एक-दूसरे की बुराई व कमियां ढ़ूंढने में ही लगे रहते हैं। साथ ही इस कोण में श्यनकक्ष होने से फालतू का खर्च भी बढ़ता है क्योंकि आग्नेय कोण में सोने पर क्रोध अपनी चरम सीमा पर होता है, जो संबंध विच्छेद का कारण भी बनता है। फिर चाहें वह संबंध पति-पत्नी का हो, पिता-पुत्र का हो या किसी ओर का।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल