1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: : घर में ऐसे लगाएं फिनिक्स पक्षी की तस्वीर, कभी नहीं आएगा दुर्भाग्य

Vastu Tips: : घर में ऐसे लगाएं फिनिक्स पक्षी की तस्वीर, कभी नहीं आएगा दुर्भाग्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 26, 2018 06:52 am IST,  Updated : Nov 26, 2018 06:52 am IST

पक्षियों की तस्वीरें घर में पॉजिटिव रिजल्टस लेकर आती हैं। कई लोगों को काफी मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे लोगों को अपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंनदित हो जाता है।

फिनिक्स पक्षी- India TV Hindi
फिनिक्स पक्षी

धर्म डेस्क: पक्षियों की तस्वीरें घर में पॉजिटिव रिजल्टस लेकर आती हैं। कई लोगों को काफी मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे लोगों को अपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंनदित हो जाता है।

वैसे तो आप कानूनी रूप से असली पक्षियों को भी आपने घर में रख सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं चाहते तो पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति को घर में रखें, इससे भी सकरात्मक ऊर्जा का निवास होता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही इससे आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं।

वैसे तो आप घर में किसी भी पक्षी की तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं, लेकिन अगर फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा है। फिनिक्स पक्षी पॉजिटिव ऊर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति को घर में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाईयों से बाहर निकलने में आसानी होती है। यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है। इससे व्यक्ति में अपने काम के प्रति एक नई उमंग, एक नई आशा आ जाती है, लेकिन यहां एक बात आपको जरूर क्लियर कर दूं कि वास्तविकता में फिनिक्स पक्षी कोई पक्षी नहीं है, बल्कि यह एक कल्पानाकृति है, जिसे सफलता का रूप माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी: आज करें श्री गणेश संबंधी ये खास उपाय, पाएं अपार धन-दौलत

राशिफल 26 नवंबर 2018: आज बुध होगा प्रथ्वी के सबसे निकट, इन राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल