1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर या ऑफिस में इस दिशा में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखने से होती है शुभ फलों की प्राप्ति, बनी रहती है पॉजिटिविटी

Vastu Tips: घर या ऑफिस में इस दिशा में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखने से होती है शुभ फलों की प्राप्ति, बनी रहती है पॉजिटिविटी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2021 07:22 am IST,  Updated : Mar 14, 2021 07:22 am IST

वास्तु शास्त्र में आज जानिए पानी से भरे मिट्टी के घड़े की दिशा के बारे में। सही दिशा में रखा गया पानी से भरा मिट्टी का घड़ा वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता है।

vastu shastra tips for positive energy pani se bhara mitti ka ghada- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र में आज जानिए पानी से भरे मिट्टी के घड़े की दिशा के बारे में। Image Source : INSTAGRAM: DEVI.9334

वास्तु शास्त्र में आज जानिए पानी से भरे मिट्टी के घड़े की दिशा के बारे में। भले ही शहरों में आजकल पानी से भरे मिट्टी के घड़े, यानी मटके दिखने कम हो गए हों, लेकिन गांवों में आज भी घर में या किसी सार्वजनिक स्थान पर आपको पानी से भरा मिट्टी का घड़ा देखने को जरूर मिल जायेगा, जिसका पानी न केवल पीने में अच्छा लगता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिये भी यह बहुत अच्छा माना जाता है। 

दरअसल यहां महत्वपूर्ण बात ये है कि सही दिशा में रखा गया पानी से भरा मिट्टी का घड़ा वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्व रखता है। यह न केवल संबंधित दिशा के वास्तु को सुधारने में मदद करता है, बल्कि घर में पॉजिटिविटी को भी बनाये रखता है।

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या कार्यालय में मिट्टी का घड़ा, यानी मटका रखने के लिये सबसे उचित दिशा है – उत्तर दिशा। दरअसल वास्तु के अनुसार पंच तत्वों- अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश में से उत्तर दिशा का संबंध जल तत्व से है। ऐसे में उत्तर दिशा में जल संबंधी चीज़ें रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अन्य संबंधित खबरों के लिए करे क्लिक

Vastu Tips: बृहस्पति की चीजों को सूर्य और चंद्रमा और मंगल संबंधी चीजों के साथ रखने से घर का वास्तु रहेगा दुरुस्त

Vastu Tips: जानिए वास्तु के अनुसार बुध ग्रह का अन्य ग्रहों से कैसा है संबंध

Vastu Tips: मंगल की चीजों को सूर्य और चंद्रमा और बुध संबंधी चीजों के साथ रखने से वास्तु रहेगा दुरुस्त

Vastu Tips: चंद्रमा की चीजों को सूर्य और बुध संबंधी चीजों के साथ रखने से मिलेगा शुभ फल

Vastu Tips: डाइनिंग टेबल रखते समय ध्यान रखें ये बातें, हो सकती हैं पेट संबंधी बीमारियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल