1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: इस दिशा में घड़ी लगाने से होता है लक्ष्मी का वास, जानें कौन सी है यह दिशा

वास्तु टिप्स: इस दिशा में घड़ी लगाने से होता है लक्ष्मी का वास, जानें कौन सी है यह दिशा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 14, 2017 08:16 am IST,  Updated : Nov 14, 2017 08:16 am IST

यक्ति वास्तु के अनुसार उपाय अपनाकर अपना समय बदल सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारें में जो कि घड़ी लगाते समय जरुर याद रखें ये बात।

watch- India TV Hindi
watch

धर्म डेस्क: वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस तरह घड़ी के अनुसार इंसान का समय अच्छा होता है। उसी के अनुसार इंसान का वक्त खराब भी होता है। घड़ी व्यक्ति के समय को अच्छा और बिगाड़ भी सकती है। इसी कारण व्यक्ति वास्तु के अनुसार उपाय अपनाकर अपना समय बदल सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ वास्तु टिप्स के बारें में जो कि घड़ी लगाते समय जरुर याद रखें ये बात।

जिस प्रकार सही दिशा में घड़ी लगाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं उसी प्रकार घर या ऑफिस में अगर गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो यह आपके लिए नकारात्मक परिणाम ला सकती है। इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की दक्षिणी दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और हिन्दू शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है। इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं और विकास की गाडी बीच में ही अटक के खड़ी हो जाती है। साथ ही घर के लोगों पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। घर की दक्षिण दिशा के अलावा घर के मुख्य दरवाजें के ऊपर भी घड़ी न लगाएं।

इस दिशा में रखना है शुभ

लाइफ में समय का बहुत इम्पोर्टेन्ट रोल होता है। इसलिए जरूरी है कि हम घर या ऑफिस में घड़ी को लगाते समय उचित दिशा का ध्यान रखें। घड़ी कि दिशा हमारे काम की गति और उसके रिजल्ट की दिशा तय करने में भी बहुत सहायक है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल