1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: घर में रोजाना लगाएं इस फूल की पंखुडियां, रहेगा सुकुनभरा दिन

वास्तु टिप्स: घर में रोजाना लगाएं इस फूल की पंखुडियां, रहेगा सुकुनभरा दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2017 07:31 am IST,  Updated : Sep 08, 2017 11:17 am IST

अगर आप अपने घर में खुशियां लाना चाहते है, तो इसके लिए आपको अपने घर से निगेटिव एनर्जी को बाहर निकालना होगा। साथ ही घर में ऐसी चीज रखनी होगी। जिससे घर पर शांति मिलें। जानिए क्या...

vastu tips- India TV Hindi
vastu tips

धर्म डेस्क: वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन कर आप अपनी जीवन में सुख-शांति आती है, वास्तु दोष के ऐसे बहुत से उपाय दिए है जिसका इस्तेमाल कर आप अपने घर में धन-समृद्धि आती है। अगर आपके घर में हमेशा अशांति बनी रहती है या फिर घर में पैसा घर में नही रुकता है। हर समय घर में कलह रहती हो। आपके परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता हो। इन सब का कारण आपके घर में वास्तु दोष है जिसका निवारण आपको अपना घर तोड़ने की आवश्यकता नही है। आप वास्तु दोष के उपाय को अपनाकर इस इन चीजों से छुटकारा पा सकते है।

हम अपने घर में ऐसे चीजे रखते है या लाते है। जिससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा निकल कर सकारात्मक ऊर्जा आए। हम सभी चाहते है कि हमारा जीवन में कभी खुशियों की कमी न हो। साथ ही परिवार के किसी भी सदस्य को कोई बीमारी या अन्य समस्या न हो। इसके लिए हम हमेशा जागरुक रहते है।जानिए वास्तु के अनुसार घर पर ऐसी क्या चीज रखें जिससे कि घर में आप सुकुन से रह सके।

हर कोई चाहता है कि उसके घर का वातावरण अच्छा और सुगंधित बना रहे। पूरे घर में  पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे। इस सबके लिये आजकल लोग बाजार में बिकने वाले तरह-तरह के परफ्यूम, रूम फ्रेशनर लाते हैं और घर में छिड़कते हैं, लेकिन आप भी जानते हैं कि परफ्यूम की खुशबू कितनी देर तक टिकती है। उसे एक दिन में कई बार उपयोग में लाना पड़ता है।

वहीं इसका एक प्राकृतिक तरीका भी है और वो तरीका है ताजे महकते हुए गुलाब के फूल। सुबह-सुबह उठकर ताजे गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को एक कांच की कटोरी में साफ पानी भरकर उसमें डाल दें और उस कटोरी को ऐसी जगह पर रखें जहां बाहर से ताजी हवा आती हो। हवा से वह खुशबू धीरे-धीरे पूरे घर में फैल जायेगी और पूरा घर खुशबू और ताजगी से महक उठेगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल