1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. भूलकर भी घर पर इस दिशा में न लगाएं घड़ी, होगा नुकसान ही नुकसान

भूलकर भी घर पर इस दिशा में न लगाएं घड़ी, होगा नुकसान ही नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 23, 2018 01:51 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 12:21 pm IST

अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर में या ऑफिस में एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। ऐसे में जरूरी है कि हम घड़ी को उचित दिशा में लगाएं।

clock- India TV Hindi
clock Image Source : APARTMENT THERPHY.COM

धर्म डेस्क: अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर में या ऑफिस में एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। ऐसे में जरूरी है कि हम घड़ी को उचित दिशा में लगाएं। क्योंकि घड़ी कि दिशा ही हमारे काम और उसके नतीजे की दिशा तय करने में सहायक होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा की दिवार पर लगाना चाहिए। ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं और इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा समय अच्छा बना रहता है और सारे काम भी बिना किसी अड़चन के अच्छे से हो जाते हैं। इसलिए घड़ी लगाते समय इन दिशाओं में से किसी एक का चुनाव करना ठीक रहता है।

इस दिशा पर न लगाएं

जिस प्रकार सही दिशा में घड़ी लगाने से अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं, उसी प्रकार घर या ऑफिस में अगर गलत दिशा में घड़ी लगी हो तो यह आपके लिए नकारात्मक परिणाम ला सकती है। इसलिए सही दिशा का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या ऑफिस की दक्षिण दिशा की दीवार पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है और शास्त्रों में यम को मृत्यु का देवता माना गया है। अतः इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आनी शुरू हो जाती हैं। साथ ही घर के लोगों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। इसके अलावा घर के कोनों आदि में भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल