धर्म डेस्क: प्रत्येक दिशा का संबंध किसी न किसी तत्व से अवश्य होता है। अग्नि का संबंध दक्षिण दिशा से है। अग्नि से संबंधित सभी चीज़ें हमें इसी दिशा में रखनी चाहिए। हमारा शरीर पंचतत्वों से मिलकर बना है और इन पंचत्तवों- जल, वायु, आकाश, धरती में से एक अग्नि भी है। अग्नि हमारे पाचन तंत्र से जुड़ी हुई है।
Related Stories
सूर्य भी अग्नि है और इसी अग्नि से यह पूरा संसार रोशन होता है। अग्नि से जुड़ी इतनी सारी बातें हमने इसीलिए बताई क्योंकि अग्नि का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है। हमें कभी भी अग्नि का अपमान नहीं करना चाहिए। अग्नि को देवताओं का स्थान दिया गया है।
कई बार हम दीये, मोमबत्ती या माचिस की तीली को फूंक मारकर बुझाते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। कभी भी इस तरह से अग्नि को नहीं बुझाना चाहिए और पैरों के नीचे मसलकर तो माचिस की तीली को कभी भी नहीं बुझाना चाहिए। आप दूर से हाथ मारकर भी उसे बुझा सकते हैं।