वास्तु शास्त्र में कल जाना था कि घर की छत पर फालतू सामान और कबाड़ रखने से परिवार के सदस्यों में कलह होती है। आज जानेंगे फिटकरी के बारे में... घरेलु उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा। घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिये भी उपयोग में लाई जा सकती हैं।
Related Stories
अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो उसे दूर करने को लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें। इससे विभिन्न वास्तु दोषों से होने वाली परेशानियों में कमी आएगी और सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी।
Vastu Tips: घर में कलह का कारण हो सकता है छत पर रखा फालतू सामान, तुरंत फेंके बाहर
इसके अलावा अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है। ऐसे ही दुकान या ऑफिस में बरकत के लिए और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस उपाय का प्रयोग कर सकते हैं।