वास्तु शास्त्र में कल आचार्य इंदु प्रकाश ने बताया था कि घर में एरोवाना मछली रखने से क्या फायदा होता है! आज जानिए कि क्या हमें घर की छत पर फालतू के सामान यानि कबाड़ रखना चाहिए या नहीं।
Related Stories
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कोई भी फालतू सामान या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है। पितृ दोष भी लगता है। पूरे घर का माहौल खराब हो जाता है। साथ ही यह आपके घर में कलह का कारण भी बन सकता है।
Vastu Tips: घर पर लाए एरोवाना मछली, बनी रहेगी हमेशा सुख समृद्धि
आपके घर में यदि बिना उपयोग का फालतू सामान बहुत समय से पड़ा है तो उसे घर के बाहर करिए, लेकिन अगर आपके घर में ऐसा कोई सामान है, जो उपयोगी तो है परंतु अभी उसका कोई काम नहीं है तो ऐसी चीजों को ऐसे ही कहीं भी न पटके, उन्हें व्यवस्थित ढंग से एक जगह पर रख दें।