1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. वास्तु टिप्स: घर में नहीं बनावाना चाहिए बेसमेंट, पड़ता है नकारात्मक असर

वास्तु टिप्स: घर में नहीं बनावाना चाहिए बेसमेंट, पड़ता है नकारात्मक असर

 Published : Jan 15, 2020 06:34 am IST,  Updated : Jan 15, 2020 06:41 am IST

घर में बेसमेंट बनवाने से नकारात्मक असर पड़ता है, क्योंकि बेसमेंट भूमि के नीचे होता है।

वास्तु टिप्स:- India TV Hindi
वास्तु टिप्स:

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में बेसमेंट के बारे में, आजकल जगह की कमी के चलते अधिकतर लोग अपने घरों में बेसमेंट का निर्माण करवाने लगे हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में बेसमेंट का निर्माण करवाना अच्छा नहीं होता। घर में बेसमेंट बनवाने से नकारात्मक असर पड़ता है, क्योंकि बेसमेंट भूमि के नीचे होता है, जिसके कारण यहां सूरज की रोशनी और ताजी हवा नहीं आ पाती और सकारात्मकता की कमी बनी रहती है।

फिर भी यदि आपके लिए घर में बेसमेंट बनवाना बहुत जरूरी है तो कुछ बातों पर ध्यान दें। घर के पूरे हिस्से में बेसमेंट बनवाने से अच्छा है कि आप घर के सिर्फ एक हिस्से में ही बेसमेंट का निर्माण करवाएं। बेसमेंट का निर्माण भूमि की पूर्व या उत्तर दिशा में करना शुभ होता है और उसके दरवाजा का मुख भी इस तरह करवाएं कि वह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ ही खुले। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल