1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips: घर में पूर्व दिशा में घड़ी लगाने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 11, 2020 06:25 am IST,  Updated : Jan 11, 2020 09:30 am IST

वास्तु के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए क्योंकि ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घड़ी की दिशा की। उठना हो या सोना हो, खाना हो या नहाना हो, कहीं जाना हो या कहीं से आना हो या फिर किसी से मिलना हो, अपना हर काम हम समय के अनुसार या समय देखकर ही करते हैं और समय देखने के लिए घर हो या ऑफिस, एक घड़ी की आवश्यकता तो होती है। ऐसे में जरूरी है कि हम घड़ी को उचित दिशा में लगाएं. क्योंकि घड़ी कि दिशा हमारे काम और उसके नतीजे की दिशा तय करने में सहायक है।

वास्तु के अनुसार घड़ी को घर या ऑफिस की पूर्वी, पश्चिमी या उत्तरी दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए क्योंकि ये दिशाएं घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं और इन दिशाओं में घड़ी लगाने से हमारा समय अच्छा बना रहता है। साथ ही सारे काम भी बिना किसी अड़चन के अच्छे से हो जाते हैं इसलिए घड़ी लगाते समय इन दिशाओं में से किसी एक का चुनाव करना ठीक रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल