1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: पूर्व दिशा में सिर करके सोना होता है फायदेमंद, जाने इन फायदों के बारे में

Vastu Tips: पूर्व दिशा में सिर करके सोना होता है फायदेमंद, जाने इन फायदों के बारे में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2019 06:31 am IST,  Updated : Aug 31, 2019 02:40 pm IST

वास्तु के मुताबिक पूर्व दिशा में सिर करके सोना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

Sleeping- India TV Hindi
Sleeping

आज वास्तु में हम आपको बताएंगे किस दिशा में सिर करके सोना आपके लिए फायदेमंद होता है। नींद आपके शरीर को आराम पहुंचाने के साथ तनाव दूर करने में भी मदद करती है। कल हमने बात की थी उत्तर दिशा में सिर करके सोने के बारे में। आज हम बात करेंगे पूर्व और पश्चिम दिशा में सिर करके सोने के बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा रहता है, जबकि पश्चिम दिशा में सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए। यानि पूर्व दिशा की ओर आपको पैर करके नहीं सोना चाहिए। इसका कारण ये है कि पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति में स्मृति, एकाग्रता, अच्छे स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता की बढ़ोतरी होती है। जबकि पश्चिम दिशा में सिर करके सोने से इसका विपरीत असर पड़ता है। लिहाज़ा पश्चिम दिशा में सिर करके सोना ठीक नहीं माना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल