1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से पहले जान लें ये बात, गलती से भी ना रखें इस स्थान पर

Vastu Tips: घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से पहले जान लें ये बात, गलती से भी ना रखें इस स्थान पर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2021 06:49 am IST,  Updated : Apr 06, 2021 06:53 am IST

घर में लाफिंग बुद्धा को रखने से पहले ये बातें आपके लिए जानना जरूरी है। जानें घर के किस स्थान पर लाफिंग बुद्धा रखना चाहिए और किस स्थान पर नहीं।

Laughing Buddha- India TV Hindi
Laughing Buddha Image Source : INSTAGRAM/FRANNIE.444

वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी लाफिंग बुद्धा के बारे में और आज भी हम इसी बारे में आगे बात करेंगे। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को मुख्य द्वार के सामने कम से कम 30 इंच की ऊंचाई पर लगाया जाना चाहिए। लगाये जाने के लिये आदर्श ऊंचाई 30 इंच से अधिक और साढ़े बत्तीस इंच से कम होनी चाहिए। मूर्ति की नाक ग्रह स्वामी के दोनों हाथों की उंगलियों के बराबर, यानी कम से कम आठ अंगुल का होना चाहिए और अधिकतम ऊंचाई घर की मालिकन के हाथ की नाप से सवा हाथ के बराबर होनी चाहिए। 

Vastu Tips: घर में जरूर रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, खुशियों के साथ-साथ मिलेगी आर्थिक सम्पन्नता

मुख्य द्वार के सामने रखी हुई मूर्ति का चेहरा मुख्य द्वार के सामने ही होना चाहिए। जैसे ही द्वार खुले सबसे पहले वही मूर्ति दिखे। ध्यान रहे कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रसोई, डायनिंग रूम या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसकी पूजा भी नहीं की जानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल