1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में जरूर रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, खुशियों के साथ-साथ मिलेगी आर्थिक सम्पन्नता

Vastu Tips: घर में जरूर रखें लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, खुशियों के साथ-साथ मिलेगी आर्थिक सम्पन्नता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2021 06:33 am IST,  Updated : Apr 05, 2021 06:33 am IST

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे लाफिंग बुद्धा के बारे में। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति सम्पन्नता की प्रतीक मानी जाती है। समझा जाता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाने से घर में सफलता और सम्पन्नता आती है।

Laughing Buddha- India TV Hindi
Laughing Buddha Image Source : INSTAGRAM/SAURAVBIMAL

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे लाफिंग बुद्धा के बारे में। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति सम्पन्नता की प्रतीक मानी जाती है। समझा जाता है कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाने से घर में सफलता और सम्पन्नता आती है। वास्तव में हंसते हुए बुद्धा की यह मूर्ति अपने हास्य पूर्ण रूप से घर में खुशियों की वाइब्रेशन उत्पन्न करती है। 

Vastu Tips: इन चीजों की आवाजों का घर पर पड़ सकता है नकारात्मक असर, जरूर रखें ध्यान

मुस्कुराना संक्रामक है। हंसी भी लगभग संक्रामक है। किसी भी हंसते हुए व्यक्ति को देखकर हमारे दांत मुंह से बाहर आने के लिये आतुर हो जाते हैं। लाफिंग बुद्धा भी ऐसा ही एक सुविचारित प्रतीक है। हंसती हुई मूर्ति को देखकर भी मनुष्य प्रसन्नचित हो जाता है। इसलिये इसको घर के मुख्य द्वार के सामने लगाने का विधान किया गया है ताकि घर में हर व्यक्ति हंसते हुए घुसे। जिस घर के निवासी प्रसन्नचित रहते हैं वहां आर्थिक सम्पन्नता खुद ही खिंची चली आती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल