1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: इन चीजों की आवाजों का घर पर पड़ सकता है नकारात्मक असर, जरूर रखें ध्यान

Vastu Tips: इन चीजों की आवाजों का घर पर पड़ सकता है नकारात्मक असर, जरूर रखें ध्यान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2021 06:34 am IST,  Updated : Apr 04, 2021 06:34 am IST

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में आवाजों के बारे में। जैसी ध्वनि होती है माहौल भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए घर की हर एक चीज की ध्वनि, यानी आवाज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

door bell- India TV Hindi
door bell Image Source : INSTAGRAM/AMAZON__SHOPPING007

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में आवाजों के बारे में। घर में मोबाईल फोन, डोर बैल, घड़ी और अन्य आवाज उत्पन्न करने वाली चीजें होती हैं। इन आवाजों का घर के वातावरण पर बहुत गहरा असर होता है। जैसी ध्वनि होती है माहौल भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए घर की हर एक चीज की ध्वनि, यानी आवाज का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Vastu Tips: हर रोग से दूर रखेगा सेंधा नमक, बस ऐसे करें इस्तेमाल

कुछ लोग अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाइल फोन में बहुत ही कर्कश कॉलबेल लगा लेते हैं जिससे उन्हें तो सुविधा होती है, लेकिन घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे घर के सदस्यों के विचारों में टकराव होने लगता है और कभी-कभी तो बात झगड़े तक आ पहुंचती है। इसलिए हमेशा अपने मोबाइल में ऐसी ध्वनि लगाएं जो दूसरों को भी सुनने में अच्छी लगे। साथ ही अलार्म क्लॉक या डोर बैल खरीदते समय भी उसकी ध्वनि का पूरा ध्यान रखना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल