1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए ऐसे करें आईने का इस्तेमाल

Vastu Tips: घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए ऐसे करें आईने का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 06, 2021 06:41 am IST,  Updated : Aug 06, 2021 09:33 am IST

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आईने के द्वारा आप किन-किन जगहों का वास्तु ठीक कर सकते हैं और कैसें।

Vastu Tips: घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए ऐसे करें आईना का इस्तेमाल- India TV Hindi
Vastu Tips: घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए ऐसे करें आईना का इस्तेमाल Image Source : PEXEL.COM

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आईने के द्वारा आप किन-किन जगहों का वास्तु ठीक कर सकते हैं और कैसें। अगर आपके घर के बेसमेंट या नैऋत्य कोण, यानी दक्ष‌िण-पश्च‌िम दिशा में स्नानघर या शौचालय बना है तो आप वहां पूर्व दिशा की दीवार पर वर्गाकार आकृति का आईना लगाइए, इससे आपके घर का वास्तु दोष जल्द ही दूर हो जायेगा।

अगर आपके घर का कोई हिस्सा असामान्य शेप का या अंधकारयुक्त हो तो वहां कटे या बढ़े हुए हिस्से में दर्पण, यानी आईना लगाकर ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपके घर के बाहर कोई बिजली का खंबा, ऊंची इमारत, अवांछित पेड़ या फिर धरती पर नुकीले उभार हैं। तो आप घर के मुख्य दरवाजे पर उनकी तरफ पाक्वा मिरर लगाकर निदान कर सकते हैं. पाक्वा मिरर अष्टकोणीय लकड़ी के फ्रेम में होता है. जिस पर धागे से हुई कारीगरी भी मिलती है। यह फ्रेम अधिकतर लाल, हरे, पीले और सुनहरे रंग का होता है।

अन्य संबंधित खबरों के लिए करें क्लिक

Vastu Tips: किचन में लगाएं बड़े आकार का आईना, मिलेंगे कई लाभ

Vastu Tips: जानिए, किस दिन नहीं चढ़ाना चाहिए तुलसी के पौधे में जल?

Vastu Tips: जानिए, घर की किस दिशा में होना चाहिए तुलसी का पौधा?

Vastu Tips: मनी प्लांट के इन फायदों को जानकर आप भी घर में लगाना चाहेंगे ये पौधा

Vastu Tips: घर में गलती से भी ना रखें सूखे या मुरझाए फूल, नहीं तो हो सकता है ये नुकसान

Vastu Tips: इस दिशा की ओर सिर करके ना सोएं, मानसिक तनाव का करना पड़ सकता है सामना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल