1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: नवरात्र के दौरान कैसे करें अखंड ज्योति की स्थापना? जानें

Vastu Tips: नवरात्र के दौरान कैसे करें अखंड ज्योति की स्थापना? जानें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 14, 2021 06:42 am IST,  Updated : Apr 14, 2021 06:42 am IST

नवरात्र के दौरान अधिकतर लोग अखंड ज्योति की स्थापना करते हैं और इसकी स्थापना के लिये वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखना पड़ता है। 

akhand jyoti- India TV Hindi
नवरात्र के दौरान कैसे करें अखंड ज्योति की स्थापना? Image Source : FREEPIK

नवरात्र के दूसरे दिन वास्तु शास्त्र में हम बात करेंगे अखंड ज्योति और पूजा सामग्री के बारे में नवरात्र के दौरान अधिकतर लोग अखंड ज्योति की स्थापना करते हैं और इसकी स्थापना के लिये वास्तु शास्त्र का खास ध्यान रखना पड़ता है। 

चैत्र नवरात्रि 2021: आज से नवरात्र शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वास्तु शास्त्र के अनुसार अखंड ज्योति की स्थापना के लिये आग्नेय कोण, यानि दक्षिण-पूर्व दिशा का चुनाव करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दिशा में अखंड ज्योति की स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। 

 

Gudi Padwa 2021: 13 अप्रैल को गुड़ी पड़वा, जानें शुभ मुहूर्त, कथा और तोरण और पताका लगाने का नियम

इसके अलावा पूजा संबंधी सभी सामग्री को पूजा कक्ष के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। देवी मां को प्रसन्न करने के लिये पूजा की सारी सामग्री इसी दिशा में रखनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल