1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर में दो हंसों का जोड़ा लगाना होता है शुभ

Vastu Tips: घर में दो हंसों का जोड़ा लगाना होता है शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2020 06:25 am IST,  Updated : Jan 29, 2020 09:54 am IST

हंसों के जोड़े को प्रेम का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपस में प्रेम करते हुए दो हंसों के जोड़े की तस्वीर बेडरूम में लगाना अच्छा होता ह।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे हंसों के जोड़े के बारे में। हंसों के जोड़े को प्रेम का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपस में प्रेम करते हुए दो हंसों के जोड़े की तस्वीर बेडरूम में लगाना अच्छा होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में झगड़े होना आम बात है, यानि आपकी किसी-न-किसी बात पर घर में अपनी पत्नी से या अपने पति से अक्सर बहस होती रहती है तो अपने घर के शयनकक्ष की उत्तर दिशा की दीवार पर दो हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाएं।  दो हंसों के अलावा आप दो सारस के जोड़े की तस्वीर भी लगा सकते हैं, लेकिन तस्वीर की जगह यदि मूर्ति मिल जाये तो और भी अच्छा होगा। इससे अधिक लाभ होगा। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आयेगी और ऐसा करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच तालमेल बेहतर होगा और घर की कलह दूर होगी. साथ ही आपका दाम्पत्य जीवन भी सुख से बीतेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल