1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस रंग की चीजें, मिलेगा विशेष लाभ

Vastu Tips: दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस रंग की चीजें, मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 10, 2020 06:41 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 06:41 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा का तत्व पृथ्वी है। इस दिशा का संबंध माता से है। इसका संबंध पीले रंग से है।

Vastu Tips: दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस रंग की चीजें, मिलेगा विशेष लाभ- India TV Hindi
Vastu Tips: दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें इस रंग की चीजें, मिलेगा विशेष लाभ Image Source : INSTAGRAM/DECODREAMHOUSECR

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा का तत्व पृथ्वी है। इस दिशा का संबंध माता से है। इसका संबंध पीले रंग से है। 

ऋतुओं में इसका संबंध प्रारंभिक वर्षा ऋतु से है, जबकि शरीर में इसका संबंध हमारे पेट से है। अतः अगर आपको पेट संबंधी कोई परेशानी है या आपकी माता को किसी प्रकार की परेशानी है, उनके पेट में तकलीफ है या आपको वर्षा ऋतु में किसी तरह की परेशानी बनी रहती है, उस समय में आप ठीक से कुछ खा - पी नहीं पाते हैं या आपको खाना पचाने में दिक्कत आती है तो आपको अपने घर के नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीला रंग करवाना चाहिए। 

Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में कराएं इस रंग का पेंट, मिलेंगे ये लाभ

अगर रंग नहीं करवा सकते तो पीले रंग के पर्दे लगाएं या फिर पीले रंग की कोई चीज़ रखें। साथ ही अगर आप घर या ऑफिस के नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में बड़े पेड़-पौधे या गमले लगायेंगे तो आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

अन्य खबरों के लिए करे क्लिक

Vastu Tips: घर के पश्चिम दिशा में रखें इस रंग की चीजें, छोटी बेटी को मिलेगा शुभ फल

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में कराएं हरा रंग, मिलेंगे ये शानदार लाभ

Vastu Tips: पूर्व दिशा में करें इस रंग की चीजों का इस्तेमाल, होगा शुभ

Vastu Tips: ऑफिस के केबिन में इस जगह पर दर्पण लगाने से पड़ता है निगेटिव असर 

Vastu Tips: कभी भी इस तरह का न खरीदें दर्पण, घर में बढ़ेगी नेगेटिविटी

Vastu Tips: ऑफिस की तिजोरी में इस तरह रखें दर्पण, होगी धन की बढ़ोतरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल