1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dhanteras 2017: धनतेरस में खरीदे हुए समान को राशिनुसार रखें इस दिशा, मिलेगा जबरदस्त लाभ

Dhanteras 2017: धनतेरस में खरीदे हुए समान को राशिनुसार रखें इस दिशा, मिलेगा जबरदस्त लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2017 09:00 am IST,  Updated : Oct 17, 2017 04:30 pm IST

वास्तु शास्त्र में आज धनतेरस के दिन हम बात करेंगे आज के दिन खरीदी गयी चीज़ों को रखने की दिशा के बारे में। वो भी राशिवार, जिससे खरीदी गयी चीज़ की शुभता और भी बढ़ जायेगी।

dhanteras 2017 diwali- India TV Hindi
dhanteras

धर्म डेस्क: धनतेरस को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है और घर में शुभता लेकर आता है. इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्त‍ि प्राप्त‍ि का वरदान देते हैं।

इस दिन आपके द्वारा खरीदा हुआ समान आपके आने वाले कल में अधिक प्रभाव डालता है। इसी लिए हम इस दिन सोच-समझ कर खरीददारी करते है। जिससे कि कुछ अशुभ न हो। वास्तु शास्त्र में आज धनतेरस के दिन हम बात करेंगे आज के दिन खरीदी गयी चीज़ों को रखने की दिशा के बारे में। वो भी राशिवार, जिससे खरीदी गयी चीज़ की शुभता और भी बढ़ जायेगी।

  • मेष राशि वालों आज खरीदी गयी वस्तु को घर के उत्तर-पश्चिम के पश्चिमी हिस्से में रखें।
  • वृष राशि वालों आज खरीदी गयी वस्तु को घर के उत्तर-पश्चिम के उत्तरी हिस्से में रखना आपके लिये अच्छा होगा।
  • मिथुन राशि वालों आज खरीदी गयी वस्तु को घर के उत्तरी हिस्से में रखें।
  • कर्क राशि वालों को आज खरीदी गयी वस्तु घर के उत्तर-पूर्व कोने के उत्तरी साइड में रखनी होगी।
  • सिंह राशि वालों आज खरीदी गयी वस्तु को घर के उत्तर-पूर्व कोने के पूर्वी साइड में रखना आपके लिये बेहतर होगा।
  • कन्या राशि वालों आज खरीदी गयी वस्तु को घर की पूर्व दिशा में रखें।
  • तुला राशि वालों को आज खरीदी हुयी वस्तु घर के दक्षिण-पूर्व कोने के पूर्वी हिस्से में रखनी चाहिए।
  • वृश्चिक राशि वालों आज खरीदी गयी वस्तु को घर के दक्षिण-पूर्व कोने के दक्षिणी साइड में रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल