1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: गृह क्लेश दूर करने में मदद करता है नमक

Vastu Tips: गृह क्लेश दूर करने में मदद करता है नमक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 08, 2019 06:25 am IST,  Updated : Nov 08, 2019 11:07 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गृह क्लेश को दूर करने में नमक कैसे मदद करता है।

vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु के अनुसार नमक का इस्तेमाल।

आज वास्तु में हम बात करेंगे गृह क्लेश से बचने हेतु उपाय के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में छोटी-मोटी नोंक-झोंक से बचने के लिये, पति-पत्नी के बीच होने वाली अनबन को दूर करने के लिये नमक बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है।

शयनकक्ष के एक कोने में सेंधा नमक या खड़े नमक का एक टुकड़ा लेकर रख दें और इस टुकड़े को पूरे एक महीने तक उसी कोने में रहने दें। एक महीने के बाद पुराने नमक के टुकड़े को हटाकर नया टुकड़ा रख दें। ऐसा करने से एक तो घर में शांति बनी रहेगी और छोटी-मोटी तकरार कम होगी, वहीं दूसरी तरफ मानसिक अशांति खत्म होगी। साथ ही नकारात्मकता भी दूर होगी। रोगों से मुक्ति दिलाने में नमक कैसे आपके लिये कारगर है, इसके बारे में हम कल बात करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल