वास्तु शास्त्र में आज जानिए पति-पत्नी के कमरे में हाथी का जोड़ा रखने के बारे में। शयनकक्ष में हाथी की मूर्ति रखने से पति-पत्नी के बीच प्यार और सम्मान बढ़ता है। शयनकक्ष के अलावा तिजोरी के दरवाजे पर सूंड उठाए हुए दो हाथी के बीच लक्ष्मी मां की बैठी हुई तस्वीर लगानी चाहिए और उस तिजोरी वाले कमरे में क्रीम या ऑफ व्हाइट कलर कराना चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
Related Stories
इसके अलावा आर्थिक संकटों से बचने के लिये हाथी के पांव के नीचे की मिट्टी को कुएं में डालें। लेकिन अगर आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं तो उस मिट्टी को घी और पानी से सानकर 6 गोलियां बना लें और उनमें सिन्दूर लगाकर एक डिब्बी में रखकर अपने कमरे की दक्षिण-पश्चिम दिशा में छुपाकर रख दें।
वहीं अगर आप अपने दुश्मनों पर विजय पाना चाहते हैं, बिना लड़ाई-झगड़े के सब सुलझाना चाहते हैं तो आपको हाथी के महावत को अंकुश का दान करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा पति-पत्नी के कमरे में हाथी का जोड़ा रखने के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे।