1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: घर साफ करते वक्त पानी में मिलाएं नमक, बनी रहेगी सुख समृद्धि

Vastu Tips: घर साफ करते वक्त पानी में मिलाएं नमक, बनी रहेगी सुख समृद्धि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 05, 2019 06:54 am IST,  Updated : Nov 05, 2019 09:26 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश आज बताएंगे कैसे आप घर की नमक से नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकते हैं।

नमक- India TV Hindi
नमक

आचार्य इंदु प्रकाश आज बताएंगे कैसे आप घर की नमक से नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे खाने में उपयोग होने वाली सबसे खास चीज़, नमक के बारे में नमक हमारे रसोईघर में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन नमक सिर्फ खाने में ही काम नहीं आता बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध पूरे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ है। चुटकी भर नमक से बहुत-सी समस्याओं का हल आसानी से निकल सकता है। सबसे पहले घर से नकारात्मकता हटाने और दरिद्रता दूर करने के लिये उपाय। प्रतिदिन पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा-सा साबुत खड़ा नमक, यानि समुद्री नमक मिलाना चाहिए।

इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और माहौल में शांति बनी रहती है, लेकिन ध्यान रहे कि सप्ताह में एक बार गुरुवार को यह उपाय करने से बचना चाहिए। कल हम बात करेंगे घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के लिये उपाय के बारे में।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल