1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 जनवरी को शुक्र कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, 6 फरवरी तक आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये असर

13 जनवरी को शुक्र कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, 6 फरवरी तक आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 09:17 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 09:41 pm IST

13 जनवरी को दोपहर 02:46 पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा और 6 फरवरी की शाम 06:22 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या पड़ेगा असर...

Horoscope
Horoscope

कुंभ राशि

आपके बारहवें स्थान पर शुक्र के इस गोचर से कविता लेखन में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा। आपकी किस्मत चमकेगी और परिवार से सुख मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। रात को चैन रहेगा और धन की प्राप्ति होगी। लेकिन शुक्र की अशुभ स्थिति में दूसरों से सहायता मिलने में देरी होगी और सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। खराब फलों से बचने के लिये और अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए

  • घर की महिला वीराने में नीला फूल दबाएं, सभी परेशानियां दूर होंगी।
  • जीवनसाथी को मान-सम्मान दें।

मीन राशि
ग्यारहवें स्थान पर शुक्र का यह गोचर आपके स्वभाव में बार-बार बदलाव लायेगा । आपको इस दौरान अपने बचपन की कोई बात याद आ सकती है। साथ ही आप चतुराई से और दूसरों से छिपाकर काम करने की कोशिश करेंगे। हालांकि शुक्र के इस गोचर से आपको धन लाभ होगा और आपके चेहरे पर निखार आयेगा। शुक्र के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए और
शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए-

  • मंदिर में रूई और दही का दान करें।
  • तेल का दान करना भी शुभ फलदायी होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल