1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 जनवरी को शुक्र कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, 6 फरवरी तक आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये असर

13 जनवरी को शुक्र कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, 6 फरवरी तक आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 09:17 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 09:41 pm IST

13 जनवरी को दोपहर 02:46 पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा और 6 फरवरी की शाम 06:22 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या पड़ेगा असर...

Horoscope
Horoscope

मिथुन राशि
शुक्र आपके आठवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। साथ ही जीवनसाथी की सेहत में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिसका असर उनके स्वभाव पर भी पड़ेगा। इसके अलावा 13 जनवरी से 6 फरवरी के बीच आपको किसी से उधार लेने और किसी की जमानत कराने से बचना चाहिए। शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए

  • प्रतिदिन मंदिर में सिर झुकाएं।
  • ज्वार का दान करने से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि

  • आपके सातवें स्थान पर शुक्र का यह गोचर आपको माता-पिता से सहयोग दिलाएगा। आपको धन लाभ होगा। दूसरों के प्रति आपका स्वभाव अच्छा रहेगा, लेकिन लेन-देन में आपकी अधिक रुचि नहीं रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार बनाए रखने की और पैतृक सम्पत्ति को संभाल कर रखने की जरुरत है। 6 फरवरी तक आपको कई महत्वपूर्ण यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। शुक्र के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए
  • प्रतिदिन माता-पिता का आशीर्वाद लें।
  • शुक्रवार के दिन मंदिर में कांसे का बर्तन दान करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल