1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 जनवरी को शुक्र कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, 6 फरवरी तक आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये असर

13 जनवरी को शुक्र कर रहा है मकर राशि में प्रवेश, 6 फरवरी तक आपकी लाइफ पर पड़ेगा ये असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 09:17 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 09:41 pm IST

13 जनवरी को दोपहर 02:46 पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा और 6 फरवरी की शाम 06:22 तक वहीं पर रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि में क्या पड़ेगा असर...

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

धर्म डेस्क: 13 जनवरी को दोपहर 02:46 पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेगा और 6 फरवरी की शाम 06:22 तक वहीं पर रहेगा। शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है। मीन राशि में शुक्र उच्च का, जबकि कन्या राशि में यह नीच का होता है। शुक्र के मकर राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे। तो शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये किस राशि वालों को क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

मेष राशि

शुक्र आपके दसवें स्थान पर गोचर करेगा। शुक्र के इस गोचर से धर्म के प्रति आपकी कुछ आस्था बढ़ेगी। आपको वाहन सुख मिलेगा। धन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। अगर आप पुरुष हैं तो महिलाओं के प्रति और महिला हैं तो पुरुष के प्रति आप अधिक अट्रेक्ट होंगे। 6 फरवरी तक आपका समय अच्छा बितेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए

  • दही का दान करें या दही का सेवन करें।

वृष राशि
शुक्र का गोचर आपके नौवें स्थान, यानी भाग्य स्थान पर होगा। यह आपके भाग्य में वृद्धि करायेगा। आपके पास धन की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन बेहतरी के लिये मेहनत जारी रखनी होगी। व्यर्थ के कामों में पैसे खर्च करने से बचना चाहिए। 13 जनवरी से 6 फरवरी के बीच तीर्थ यात्रा करने से बिजनेस में फायदा होगा। आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी। हालांकि इस दौरान सन्तान से ज्यादा सुख मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्र के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए

  • चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
  •  काली या लाल गाय की सेवा करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल