1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल: बन रहे हैं 2 शुभ योग, जॉब-बिजनेस में मिलेगा इन राशियों को लाभ

साप्ताहिक राशिफल: बन रहे हैं 2 शुभ योग, जॉब-बिजनेस में मिलेगा इन राशियों को लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 07:03 pm IST

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 8 जनवरी से 14 जनवरी 2018: 8 से 16 जनवरी के बीच का समय हर राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह लक्ष्मी और गजकेसरी योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को धनलाभ भी होगा। जानिए...

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: 8 से 16 जनवरी के बीच का समय हर राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह लक्ष्मी और गजकेसरी योग बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को धनलाभ भी होगा। वहीं कुछ राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में भी लाभ मिलेगा।

इस सप्ताह सूर्य और बुध भी दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों की लाइफ में पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि

इस सप्ताह बुध के आपकी राशि से नौवें स्थान पर आने से आपको किसी अप्रत्याशित असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है और नीजि तौर पर कुछ विपरीत घटनाओं से आप मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक संबन्धों में सौहार्द बनेगा। परिवार का कोई सदस्य अपनी शादी को लेकर चिंतित रहेगा। संपति संबन्धी विवाद हो सकते हैं।

आपकी राशि से नौवें घर में ही सूर्य के गोचर करने से आपके लिए अच्छे वक्त की शुरुआत हो सकती है। साथ ही धार्मिक कर्मकांडो के प्रति आपका रुझान बढ सकता है। पत्नी की सेहत के प्रति आप चिंतित रह सकते हैं, मगर आपकी सेहत सुधार के योग हैं।

व्यावसायिक तौर पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगें, जिसकी बदौलत आप उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं। सूर्य के साथ साथ शुक्र भी नवम भाव में आने से अपना प्रभाव खो रहा है। मगर सूर्य और शुक्र की युति कलाक्षेत्र में विशेष यश दिलाने वाली होती है। साथ ही आपके प्रेम संबन्धों में प्रगाढता आएगी।

वृष राशि
इस सप्ताह बुध के सातवें से आठवें स्थान में गतिमान होने से आपके लिए अप्रत्याशित वित्तीय लाभ के योग बन रहे हैं। संपति संबन्धी लेन देन में भी फायदा हो सकता हैं, इसके साथ ही आपको नाम और शौहरत की भी प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी मान मर्यादा और प्रसिद्धी बढ सकती है।

अगर आप राजनीति के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो यह वक्त आपके लिए शुभ हो सकता है। आठवें स्थान पर ही सूर्य के आने से आपको मानसिक और शारिरीक स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नीजि जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं और इन सबके चलते आपकी वित्तीय स्थिति भी डगमगा सकती है। इसलिए अपने व्यावसायिक जीवन पर ध्यान दें और मन लगा कर कार्य करें, इसका आपको लाभ मिलेगा।

सूर्य के साथ साथ शुक्र भी आठवें घर में गोचर कर रहा है, इस दौरान आपको अपनी सेहत का भरपूर ध्यान रखने की आवश्यकता है। हालांकि अस्त होने के कारण शुक्र के प्रभाव कम रहेंगें फिर भी डाक्टर से सलाह जरुर ले लें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल